मूर्ख बिल्लियाँ

एक बार एक बिल्ली को सड़क पर रोटी का टुकड़ा पड़ा मिला। तभी एक और बिल्ली की निगाह उस टुकड़े पर पड़ी। दोनों बिल्लियां आपस में झगड़ने लगी।

कुछ देर बाद, पहली बिल्ली ने सुझाव दिया कि रोटी के टुकड़े को दो हिस्सों में बाँट लेते हैं। तभी एक बंदर वहां आ गया। बिल्लियां ने उस बंदर से कहा कि वह रोटी के उस टुकड़े को दो बराबर भागों में बाँट दे।

बंदर बहुत चालक था। उसने रोटी के दो टुकड़े किए और दोनों के आकर की जाँच करने लगे। एक हिस्सा थोड़ा बड़ा लगा तो उसने उसका एक टुकड़ा खा लिया। अब उसने देखा कि दूसरा हिस्सा कुछ बड़ा रह गया है।

उसने दूसरे हिस्से का एक टुकड़ा खा लिया। इसी तरह करते-करते वह दोनों हिस्से खा गया और बिल्लियां को कुछ भी नहीं मिला।