वाह, बंढिया है!

Child Story In Hindi - Bal Kahani

एक दर्जी था।

वह बहुत अच्छे कंपडे सिलता थां।

काफी गुणवान होने पर भी वह लांलची था।

जल्दी से बहुत सारे पैसे कंमाने के तरीके ढूँढ़ता रहता था।

एक बार उसने पूरे शहर में यह ख़बर फैलां दी कि उसने एक बिल्कुल नई तरह कां कपडां बनाया है।

यह कंपड़ा बहुत ही मुलायम है।

बेहद ठंडा और हल्का है, इतना हल्का कि पहनने के बाद आपको महसूस तक नहीं होगा कि आपने कुछ पहना हुआ है।

लेकिन यह कपड़ा केवल उन्हीं लोगों को दिखाई देगां, जो बुद्धिमान और एंकदम भोले-भाले हैं और जिन्होंने कभी किसी का बुरा नहीं चाहा।

उसने सबंको बताया।

फिर उसने कंपडे कां एक गंट्ठर उठाया और सबको दिखाया।

असल में वहाँ कोई कपड़ा था ही नहीं।

वह दर्जी केवल ऐसा नांटक कर रहा था जैसे वह कोई कपड़ा सबको दिखा रहा हो।

वहाँ जितने भी लोग थे, सबने कपडे की बड़ी तारीफ की।

वे बोले, 'वाह, कितना बढ़िया कपडा है।

इसकी बुनाई बिल्कुल नई तरह की है और रंग तो देखो, लाजवाब!

' अब तुम सोचोगे कि जब वहाँ कपड़ा था ही नहीं तो लोगों को दिखाई केसे दिया ?

अरे भाई, उन लोगों में से जो भी यह कहता कि कपड़ा दिखाई नहीं दे रहा है, उसे सब मूर्ख कहते न!

क्योंकि दर्जी ने कहा था कि कपड़ा बस उसी को दिखाई देगा, जो बुद्धिमान और भोला-भाला होगा।

समझ गए न! हाँ, तो यह ख़बर राजा तक भी पहुँची।

राजा ने दर्जी को बुलाया और कहा-

'हम चाहते हैं कि तुम उस कपडे से हमारे लिए एक बढ़िया परिधान तैयार करो।

ऐसे कपडे, जिन्हें देखकर सब वाह-वाह करने लगें!

दर्जी ने कहा, 'जेसी आपकी आज्ञा महाराज, लेकिन में चाहता हूँ कि केवल आपके लिए अलग से कपड़ा बुनूँ।

ऐसे सुंदर कपडे बनाना चाहता हूँ जैसे कि कभी किसी ने न पहने हों।'

यह बात सुनकर राजा और भी प्रसन्न हो गए।

तब दर्जी ने कहा, 'लेकिन, महाराज, एक छोटी सी समस्या है।'

“कहो, क्‍या बात हे ?' राजा बोले।

“महाराज, इस कपडे को बुनने वाला धागा बहुत ही महँगा आता है।

और मेरे पास इतने सारे पैसे नहीं हैं कि आपके इस ख़ास कपडे के लिए धागा ख़रीद पारऊँ।' दर्जी ने कहा।

राजा बोले, 'तुम चिंता मत करो, जितना चाहो उतना महाँगा धागा ख़रीद लो।

लेकिन हमारा परिधान बिल्कुल अलग होना चाहिए।

दर्जी तो यही चाहता था न!

उसने ढेर सारे पैसे ले लिए। उसे राजमहल में ही एक कमरा दे दिया गया। वह रात-दिन अपना करघा चलाता रहता था।

उसके करघे पर न तो कोई धागा था, न ही कपड़ा।

वह बस ऐसे ही नाटक करता था। जैसे कि बहुत व्यस्त है।

राजा के सभी दरबारी एक-एक करके कपड़े को देखने आए। सभी ने कपडे की बहुत तारीफ की।

काफी दिन राजमहल में आराम से रहने के बाद एक दिन दर्जी ने राजा से कहा-

“महाराज, आपका परिधान तैयार है। उसने अपने हाथ आगे बढ़ाकर राजा को कपड़ा दिखाया।

राजा ने भी कहा, 'वाह, बढ़िया है।' जबकि दर्जी के हाथों में कुछ था ही नहीं।

अब राजा ने राज्य में घोषणा करवाई कि वे अपने नए परिधान को पहनकर पूरे नगर में घूमेंगे, जिससे कि सब उनके सुंदर कपडों को देख सकें।

सभी लोग घरों से निकलकर सड़कों के किनारे पर खड़े हो गए।

राजा महल से निकले और एकदम गर्व के साथ आगे बढे।

सभी प्रज़ाजंन बोले, “वाह, कितना बढ़िया परिधान है।

तभी एक छोटा-सा बंच्चा बाहर आया और बोला, “महाराज ने तो कपडे ही नहीं पहने है।'

तब सबको समझ में आया कि कोई कपड़ा नहीं है।

एक बच्चे-से ज़्यादा भोला-भाला तो कोई भी नहीं होता, फिर उसे कपडा दिखाई क्‍यों नहीं दिया।

सबने अपनी नज़रें नीचे झुका लीं। राजा का हाल तो बहुत ही बुरा था। बेचारे तेज़ी से महल की ओर भागे।

उसके बाद दर्जी का कया हुआ यह तो बस पूछो ही मत। राजा ने आदेश दिया कि वह अपने ही बनाए गए इस कपडे को पहनकर राज्य भर में घूमे।

मिल गया न उसे लालच का फल!