शेर का आसन

Hindi short stories with moral for kids

जंगल में एक शेर रहता था. वह बहु बलशाली था।

इसलिए, जंगल के सभी जानवर शेर राजा से डरकर रहते थे।

एक दिन शहर का राजा उस जंगल में घूमने गया।

शेर ने देखा राजा हाथी पर आसन लगा कर बैठा है।

शेर के मन में भी हाथी पर आसन लगाकर बैठने का उपाय सुझा।

शेर ने जंगल के सभी जानवरों को बुलाया और आदेश दिया कि हाथी पर एक आसन लगाया जाए।

बस क्या था झट से आसन लग गया।

शेर उछलकर हाथी पर लगे आसन मैं जा बैठा।

हाथी जैसे ही आगे की ओर चलता है, आसन हिल जाता है और शेर नीचे धड़ाम से गिर जाता है।

शेर की टांग टूट गई।

शेर लंगड़ी टांग पर खड़ा होकर बोला– ‘पैदल चलना ही ठीक रहता है।‘

कहानी की सीख

जिसका काम उसी को साजे।

हमें नकल करने से बचना चाहिए और अपनी अक्ल से कार्य करना चाहिए।