खुशवन्त सिंह का जन्म, 2 फ़रवरी 1915 को पंजाब के हदली में हुआ था। खुशवंत सिंह एक प्रख्यात लेखक, पत्रकार और स्तंभकार थे। पद्मविभूषण और पद्मभूषण से सम्मानित, उनका अपना अनोखा लिखने का अन्दाज़ पाठकों में बहुत लोकप्रिय है। खुशवंत सिंह की गिनती भारत के अग्रणी लेखकों में की जाती है। उपन्यास, कहानी, निबन्ध सभी विधाओं को उन्होंने अपने लेखन से समृद्ध किया। धर्मनिरपेक्षता का कट्टर समर्थन करनेवाले खुशवंत सिंह के लेखन में बेबाक सच और तीखा व्यंग्य मुख्य गुण था जिसके कारण वे अपने पाठकों में सदा ही लोकप्रिय रहे। मार्च 2014 में 99 वर्ष की आयु में उनका देहान्त हो गया। यहाँ खुशवन्त सिंह की विशेष कहानियों का संग्रह है जो की समाज के यथार्थ की सच्ची और जीती-जागती तस्वीर प्रस्तुत करती हैं चाहे वह कितनी ही कटु या अप्रिय क्यों न लगे।