अमृता प्रीतम (1919–2005) पंजाबी के सबसे लोकप्रिय लेखकों में से एक थी। अमृता प्रीतम का जन्म 1919 में गुजरांवाला पंजाब (भारत) में हुआ। बचपन बीता लाहौर में, शिक्षा भी वहीं हुई। किशोरावस्था से लिखना शुरू किया: कविता, कहानी और निबंध। अमृता आजाद ख्याल लड़कियों के लिए रोल मॉडल थीं। हालाँकि आजादी का मतलब उनके लिए भावनात्मक आजादी और फिर सामाजिक आजादी थी। कुल मिलकर उन्होंने लगभग 100 पुस्तकें लिखीं। उन्हें पद्मविभूषण, साहित्य अकादमी पुरस्कार और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वे साहित्य अकादमी पुरस्कार पाने वाली पहली महिला थीं। यहाँ उनके कुछ प्रसिद्ध कहानियां का संग्रह है, एक बार जरूर पढ़े।