चुडैल और अप्सरा

Chudail Aur Apsra - चुडैल और अप्सरा बीरबल कहानी

एक दिन अकबर बादशाह ने बीरबल से कहा, 'हमने न तो अप्सरा देखी है और न चुडैल, सिर्फ नाम सुने हैं।

बीरबल, क्या तुम इन्हें दिखा सकते हो ?

'जी हाँ, मैं आपको अप्सरा और चुडैल दोनों दिखा दूंगा।'

'कब ?'

'बहुत जल्दी।'

'न दिखा सके तो सजा मिलेगी।'

'बीरबल बुद्धिमान तो थे ही, उन्होंने विचार किया और एक गरीब कुलीन मेहनती किसान की स्त्री और एक खूबसूरत स्त्री को अपने साथ लिया और दरबार में हाजिर हो गए।

'बीरबल, यह क्या तमाशा है ?'

'हुजूर, ये अप्सरा और चुडैल हैं।'