बेचारी बिल्ली

बेचारी बिल्ली की कहानी

एक बिल्ली को एक नौजवान से प्रेम हो गया।

उसने प्रेम और सौंदर्य की देवी वीनस से प्रार्थना की कि वह उसे एक आकर्षक लड़की बना दे।

देवी ने उसकी प्रार्थना स्वीकार कर ली।

अब वह एक अत्यंत सुंदर लड़की बन चुकी थी।

उस नौजवान ने उस लड़की को देखा, तो देखते ही उसके प्यार में पड़ गया।

जल्द ही उस नौजवान ने उस लड़की से विवाह कर लिया और उसे दुल्हन बनाकर घर ले आया।

देवी यह जानने की इच्छुक थी कि बिल्ली ने मनुष्यों के सारे गुण अपनाए हैं या नहीं।

उसने एक परीक्षा लेने का निश्चय किया।

उसने लड़की के घर के सामने एक चूहा रख दिया। चूहा इधर-उधर घूमने लगा।

उस लड़की से यह सहन नहीं हुआ। वह अपने को रोक नहीं पाई।

वह अपना नया रूप भूल गई और किसी बिल्ली की तरह ही वह चूहे पर झपट पड़ी।

उसकी यह हरकत देखकर देवी ने उसे फिर से बिल्ली बना दिया।

लाख प्रयास करने के बाद भी किसी का स्वभाव नहीं बदलता।