बच्चा और बिछुआ

एक बार की बात है।

एक छोटा बच्चा था।

वह बहुत हँसमुख और मजे करने वाला बच्चा था।

वह सबकी बात माना करता था।

इस कारण उसकी माँ उससे बहुत प्यार करती थी।

एक दिन वह बच्चा मैदान में खेल रहा था।

तभी अचानक उसे बिछुआ के पौधे ने काट लिया।

वह तुरंत घर की ओर भागा।

घर आकर उसने माँ को बताया कि उसने तो उस बदमाश छोटे-से पौधे को सिर्फ छुआ था और इतने में ही उसने उसे काट लिया।

उसकी माँ बोली, “तुम्हारे छूने से ही तो उसने तुम्हें काटा।

हालाँकि इस बात से भी बचा जा सकता था।

अगली बार, तुम्हें वह पौधा दिखे, तो उसे जोर से पकड़ना।

अगर तुम उसे जोर से पकड़ोगे, तो वह तुम्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा।” जो भी करो, हिम्मत के साथ करो।