सुई

Child Story In Hindi - Bal Kahani

एक बूढ़ी महिला को कपडे सिलने का बहुत शौक था।

उसके पास बहुत सारी सुइयाँ थीं।

छोटी, बड़ी, पतली, मोटी, सभी तरह की।

लेकिन एक सुई उसको सबसे ज़्यादा पसंद थी।

पता है क्‍यों ?

क्‍योंकि ये उसकी सबसे पुरानी और मज़बूत सुई थी।

साथ ही यह पतली और लंबी थी।

इसलिए हाथ में इसे पकड़ना आसान था।

मज़ेदार बात यह है कि यह सुई भी खुद को बहुत महत्त्वपूर्ण समझती थी।

सुई जानती थी कि वह बूढ़ी महिला को बहुत प्रिय है।

एक दिन महिला सुई से कुछ सिलाई कर रही थी।

तभी सुई ऊपर से टूट गई।

इस महिला को सुई इतनी अच्छी लगती थी कि ट्टी हुई सुई को उसने फेंका नहीं।

बल्कि उसके नीचे के हिस्से को पिन की तरह इस्तेमाल करने लगी।

उसकी रसोई में बर्तन धोने के नल के ऊपर एक केलेंडर टँगा हुआ था।

महिला ने सुई को उस केलेंडर में अटकाकर कुछ कागृज्ञ वहाँ लगा दिए।

इन कागृज्ञों पर वह अपने खर्चे का हिसाब लिखती थी।

सुई बिल्कुल भी दुखी नहीं थी।

अपनी इस नई जगह से वह ख़ुश थी।

पहले डिब्बे में बंद रहने वाली सुई अब बाहर निकलकर दीवार पर टँग गई थी। वह खुश थी कि उसे पहले से ऊँची जगह मिल गई थी।

एक दिन बूढ़ी महिला एक कागृज्ञ निकाल रही थी।

अचानक सुई उसके हाथ से गिरी और नाली में चली गई।

नाली में ढेर सारा पानी था, जिसमें सुई तेज़ी से बहने लगी।

सुई ने इतना अच्छा पहले कभी महसूस नहीं किया .था।

हमेशा एक जगह पर रहने वाली सुई अब आज्ञाद थी।

इसीलिए वह अब पहले से भी ज़्यादा खुश थी। उसके आसपास छोटया-छोटा कूड़ा तैर रहा था।

लेकिन कुछ भी उसके जैसा चमकदार नहीं था; और इसीलिए सुई को अपने ऊपर गर्व हो रहा था।

तेज़ पानी के साथ बहकर सुई बाहर बने हुए एक बडे टेंक में गिर गई।

धीरे-धीरे वह टेंक की तली में बैठ गई।

शायद आज भी वह सुई वहीं होगी।

अपने संतोष के कारण वह कल भी खुश थी और आज भी खुश है।

हर परिस्थिति में खुश रह पाना थोड़ा मुश्किल ज़रूर है, लेकिन ऐसा हो सकता है!

सच मानिए, ऐसा ज़रूर हो सकता है!