ससुराल की यात्रा

शेखचिल्ली की कहानी - Shekh Chilli Ki Kahani

आ खिर शेख चिल्ली की अम्मी ने उसको लिए एक चांद जेसे सुंदर चेहरे वाली दुल्हन ढूंढ ही निकाली।

उसका नाम 'फौजिया था। फौजिया के पिता, शेख को पिता को जानते थे और जब वो कई बरस पहले शेख से हकीमजी के घर मिले थे तो उन्हें शेख पसंद आया था।

शादी के कुछ महीनों बाद शेख चिल्ली को ससुराल जाने का निमंत्रण मिला।

वो अपने सबसे अच्छे कपडे पहनकर सुबह-सुबह ही निकल पड़ा। ससुराल में उसकी पत्नी के माता-पिता, भाई-बहनों ने उसकी बहुत आवभगत की।

ठाठ से भोजन खाने के बाद शेख को उसके साले ने पान खाने को दिया।

शेख ने पहले कभी पान नहीं खाया था। फिर भी उसने पान को अपने मुंह में डाला और उसे चबाने लगा।

पान चबाते समय उसने इत्तफाक से अपने मुंह को आइने में देखा। पान के लाल रस की एक पतली सी धार उसके मुंह से बह रही थी।

शेख उसे खून समझ बेठा। वो डर से एकदम सहम गया !

मैं मर रहा हूँ! उसने सोचा।

मेरे अंदर अचानक कोई चीज टूट गई है या फिर इन लोगों ने मुझे जहर खिला दिया है! पर चाहें जो कूछ भी हो, मैं मर रहा हूं !

उसकी आंखें आंसुओं से भर गयीं।

बिना एक भी शब्द कहे वो खडे होकर सीधे अपने कमरे में गया और वहां पलंग पर जाकर लेट गया।

यह जानने के लिए कि शेख का मिजाज अचानक क्‍यों बिगड़ गया है उसका साला भी उसके पीछे-पीछे चला।

शेख को पलंग पर पड़े, बिना कुछ बोले और बिलख-बिलख कर रोते हुए देखकर उसके साले को कुछ भी समझ में नहीं आया कि आखिर वो क्या करे!

उसी समय शेख के ससुर भी कमरे में पधारे।

“बेटा, मुझे बताओ कि तुम्हें क्या हुआ है ?” उन्होंने शेख से पूछा। “क्या तुम्हें कहीं दर्द हो रहा हैं ?”

“ अब्बू, मैं मर रहा हूं!” शेख ने ऐलान किया। “ मेरा खून मेरे मुंह से रिस-रिस कर बाहर निकल रहा है।” फिर उसने पान के लाल रस की ओर अपनी उंगली से इशारा किया।

“क्या बस इतनी सी बात है ?” ससुर ने अपनी हंसी को दबाते हुए पूछा।

आप क्या इससे भी कुछ ज़्यादा चाहते हैं ?” शेख ने नाराज होते हुए कहा।

शेख के अचानक बीमार हो जाने के रहस्य का आखिर पर्दाफाश हुआ !

पान के लाल रस और खून के बीच में अंतर समझने के बाद शेख की सांस- में-सांस आई।

उसके बाद वो पलंग पर से कूदकर अपने साले के साथ शहर के दर्शनीय स्थल देखने के लिए पैदल निकला।

लौटने से पहले अंधेरा हो गया था।

शेख पलंग पर लेटते हीं गहरी नींद में सों गया। रात में एक मच्छर के भिनभिनाने से उसकी आँख खुली।

शेख नें उसे मारने की बहुत कोशिश की मगर असफल रहा। अंत में उसने मच्छर को मारने के लिए अंधेरे में उसकी ओर अपनी चप्पल फेंकी ।

मच्छर का भिनभिनाना बंद करने के बाद शेख दुबारा सो गया। परंतु उसकी फेंकी हुई चप्पल सीधे शहद से भरे एक छोटे बर्तन से जाकर टकराई थी।

यह वर्तन छत की लकड़ी की बिल्ली से सीधे शेख के ऊपर लटका था।

चप्पल लगने के बाद बर्तन कुछ टेढ़ा हो गया और शेख के मुंह पर शहद टपकने लगा।

सपने में शेख को शहद की मिठास आने लगी। सुबह उठने पर उसने अपने पूरे शरीर को शहद से सना पाया !

उसे नहाने के लिए पास को नदी पर जाना पड़ा।

उसके कमरे से लगा एक भंडार कक्ष था।

शेख बिना किसी को जगाए इस कमरे में से होकर नदी तक जा सकता था।

शेख दबे पांव इस कमरे में घुसा और सीधा रूई के एक ढेर में जा गिरा। रुई की धुनाई हो चुकी थी और उसे सर्दियों क॑ लिए रजाइयों में भरा जाना था।

रूईं शेख के बालों, चेहरें और शरीर पर चिपक गई।

वो अंधेरे में पिछले दरवाजे को तलाश रहा था तभी उसको साली भंडार कक्ष में कुछ लेने क॑ लिए आई। वो एक अजीब रोएंदार आकार को देखकर डर गई और जोर से चिल्लाई, “भूत! भूत!" और फिर कमरे में से तेजी से भागी।

शेख को पिछला दरवाजा मिल गया और वो घर से नदी की ओर दौड़ा। उसने जो अनुमान लगाबा था उससे नदी कुछ दूर थी। रास्ते में भंडों की एक बाड़ थी।

शेख दो-चार मिनट सुस्ताने के लिए वहां बैठ गया।

भंडों के शरीर की गर्मी से शेख को एक झपकी आ गई लेकिन तभी उसे भेड़ों के बीच कोई चलता हुआ दिखाई दिया!

वो एक चोर था! इससे पहले कि शेख कुछ करता उस चोर ने शेख के ऊपर एक कंबल फेंका और फिर शेख को अपने कंधे पर उठाकर दौड़ने लगा।

“अरे! तुम यह क्‍या कर रहे हो ?" शेख ने खुद को छूड़ाते हुए गुस्से में कहा। “में कोई भेड़ थोड़े ही हूं!"

क्या बोलने बाला जानवर! चोर एकदम सहम गवा! उसने कंबल और शेख को फेंका और अपनी जान बचाने के लिए सरपट भागा !

शेख नदी में कूदा और उसने रई और शहद को रगडु-रगड़ कर साफ किया। फिर उसने चोर द्वारा छोड़ें हुए कंबल को ओढा और घर की ओर चला।

भाईजान, आप कहां गए थे ?” शेख के साले ने पूछा। “गनीमत हैं कि आप सही-सलामत हैं। आपके पास वाले कमरे में एक भूत हैं! हम भूत को भगाने के लिए अभी किसी को बुलाकर लाते हैं।"

“इसकी अब कोई जरूरत नहीं है,” शेख चिल्ली ने शांत भाव में कहा। “मैं ख़ुद ही भूत से निबटने के लिए काफी हूं।”

फिर शेख ने खुद को भंडार कक्ष में बंद कर लिया और फिर झाड़ू से रई को खूब धुनाई की।

साथ में वो जोर-जोर से झूठ-मूठ के कुछ मंत्र भी पढ़ता रहा! उसके बाद वो कमरे में से किसी महान विजेता की तरह निकल कर आया।

शेख ने अपना बाकी समय ससुराल में मजे में बिताया।

वो लगातार परिवार्जनों और पड़ोसियों कीं प्रशंसा का पात्र बना रहा।