कितने कौएँ बीरबल ?

गर्मी का दिन था। धूप खिली हुई थी।

आगरा का मौसम बहुत ही सुहाना था।

अकबर अपने साथ बीरबल को लेकर शाही बगीचे में टहलने निकले।

दोनों अपने-अपने विचारों में खोए हुए हल्की गर्म हवा का आनंद ले रहे थे।

तभी अचानक अकबर को एक पेड़ पर कौवों का एक झुंड दिखाई दिया।

" हूँ ... बीरबल, क्या तुम बता सकते हो कि हमारे राज्य में कितने कौए हैं?”

कुछ पल विचार कर बीरबल ने कहा, “मेरी जानकारी के हिसाब से हमारे राज्य में पंचानवें हज़ार चार सौ तिरेसठ कौएँ हैं। ”

बीरबल के उत्तर से अकबर ने अचंभित होते हुए कहा, “बीरबल, क्या तुम यह पक्के तौर पर कह सकते हो?"

"जी हाँ, महाराज, मुझे इनकी संख्या का निश्चित रूप से पता है...

आप चाहें तो उनकी गिनती करवा सकते हैं,” बीरबल ने उत्तर दिया । "

पर यदि तुम्हारी बताई हुई संख्या से कम कौएँ मिले तो?”

अकबर ने पूछा। बीरबल ने उत्तर दिया, “ ओह!

तो इसका अर्थ यह है कि कुछ कौए अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए पड़ोसी राज्यों में गए हुए हैं। "