सफ़ेद और चमकदार

एक बार अकबर जानना चाहते थे कि संसार में सबसे अधिक सफ़ेद और चमकदार वस्तु क्या है।

किसी ने कहा रुई, तो किसी ने कहा दूध।

बीरबल ने कहा, “सूर्य की रोशनी संसार में सबसे सफ़ेद और चमकदार है।

कल मैं इसे साबित कर दूँगा।"

उस रात बीरबल ने एक रुई की टोकरी और दूध का कटोरा अकबर के बिस्तर के नीचे ज़मीन पर रख दिया।

सभी परदे ढालकर वह चला गया।

सुबह हुई। अकबर नींद से जागा ।

बिस्तर से उतरते ही वह टोकरी और कटोरे से टकरा गया।

उठकर परदा हटाया तब उसे समझ आया कि वह किस वस्तु से टकराया था।

पहरेदारों को बुलाकर उसने पूछा, “किसने इन वस्तुओं को यहाँ रखा?"

तभी बीरबल वहाँ पहुँच गया और बोला, महाराज! मैंने इसे यहाँ रखा था।"

अपने दुखते हुए घुटनों को मलते हुए अकबर ने कहा, “क्यों?”

मैं प्रमाणित करना चाहता था कि सूर्य की रोशनी सबसे सफ़ेद और

चमकदार है। यदि रुई और दूध सफ़ेद और चमकदार होते, तो आप अंधेरे में उसपर गिरते नहीं।

मैं सही कह रहा हूँ न?” “हाँ, बीरबल तुम एकदम सही हो।"