Ramayan In Hindi- Ramayan Story

Ramayan In Hindi

रामायण शब्द दो शब्दों के मेल से बना है राम + अयन । राम का अर्थ सभी जानते हैं, अयन का अर्थ होता है, गति, मार्ग,चाल, अर्धचन्द्राकार दृश्य। इस प्रकार से रामायण का अर्थ है, राम के जीवन का चित्रण।

रामायण हिन्दू रघुवंश के राजा राम और सीता के बारे में एक प्राचीन संस्कृत महाकाव्य है। यह भारत के दो सबसे महत्वपूर्ण प्राचीन महाकाव्यों में से एक है। यह महर्षि वाल्मीकि द्वारा लिखा गया गया है। रामायण के सात अध्याय हैं जो काण्ड के नाम से जाने जाते हैं।

यहाँ रामायण के सभी संस्कृत श्लोक को छोटे-छोटे हिंदी कहानी के रूप में संग्रह किया गया है, जिसे पढ़ने पे रामायण की सारी महत्वपूर्ण जानकारी मिल जाती है। रामायण की सारी कहानियां बड़ी ही प्रेरणात्मक और दिलचस्प है। इसे एक बार जरूर पढ़े। आशा करती हूँ की यहाँ संग्रह किया गया कहानियां आपको जरूर पसंद आएगी।

बालकाण्ड

बालकाण्ड रामायण का पहला भाग है जिसके अंतगर्त प्रभु राम के जन्म से लेकर उनके राम-विवाह तक के घटनाक्रम आते हैं।

अयोध्याकाण्ड

अयोध्याकाण्ड रामायण का दूसरा भाग है जिसके अंतगर्त श्रीराम राज्याभिषेक की तैयारी , वन गमन श्रीराम-भरत मिलाप तक के घटनाक्रम आते हैं।

अरण्यकाण्ड

अरण्यकाण्ड में राम, सीता तथा लक्ष्मण दण्डकारण्य में प्रवेश करते हैं।

किष्किन्धाकाण्ड

किष्किंधाकाण्ड में श्री राम - हनुमान और सुग्रीव मिलन, सुग्रीव का दुःख सुनना, बाली का उद्धार, सीता जी की खोज के लिए सभी का प्रस्थान और जामवंत का हनुमान को बल स्मरण कराना उल्लेखित है।

सुन्दरकाण्ड

सुन्दरकाण्ड में हनुमान जी का लंका प्रस्थान, सुरसा भेंट, लंकिनी वध, सीता और हनुमान जी संवाद, लंका दहन, हनुमान जी की वापसी, रावण - विभीषण संवाद, विभीषण का श्रीराम जी से शरण प्राप्ति और समुद्र पर श्रीराम जी का क्रोध तक की घटनायें हैं।

लंकाकाण्ड

लंकाकाण्ड में नल नील का समुद्र पे सेतु बांधना,सभी का समुद्र पार करना, अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण-मेघनाथ युद्ध, हनुमान जी का संजीवनी लाने के लिए जाना, कुम्भकर्ण का जागना और उसकी परमगति, मेघनाथ युद्ध, राम - रावण युद्ध, सीता जी अग्नि परीक्षा, विभीषण का राज्याभिषेक और श्री सीता-रामजी का अवध के लिए प्रस्थान उल्लेखित है।